नई दिल्ली. दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ राजद्रोह और नफरत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला इनके फेसबुक पेज पर एक पोस्ट को संज्ञान में लेकर दर्ज किया गया है।
दरअसल, जफरुल इस्लाम खान ने बीते 28 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में लिखा था कि मुसलमानों पर अत्याचार हो रहे हैं। अगर हिंदुस्तान के मुसलमानों ने इसकी शिकायत अरब देशों से कर दी तो हिंदुस्तान में जलजला आ जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि इसके बाद 1 मई को जफरुल इस्लाम खान ने अपने इस फेसबुक पोस्ट के लिए माफी भी मांगी थी।
लेकिन, अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शिकायत के आधार पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ धारा 124A और 153A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।