भारत-ऑस्ट्रिया के बीच पहला वर्चुअल सम्मेलन आज, कोरोना, निवेश और व्यापार पर हुई खास बात

भारत-ऑस्ट्रिया के बीच पहला वर्चुअल शिखर सम्मेलन आज, कोरोना, निवेश और व्यापार पर हुई खास बात
भारत-ऑस्ट्रिया के बीच पहला वर्चुअल शिखर सम्मेलन आज, कोरोना, निवेश और व्यापार पर हुई खास बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच आज वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत हुई. दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर एक सकारात्मक चर्चा हुई. दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय राजनितिक संबंधों को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया. बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ जब भारत के प्रधानमंत्री ने एक विदेशी नेता के साथ ‘द्विपक्षीय’ ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को जनवरी और फिर मई में भारत आना था लेकिन जनवरी दौरे के वक्त वह आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण नहीं आ सके और मई में कोरोना महामारी के कारण उनकी यात्रा होते हुए टल गया. इस बैठक का मुख्या उद्देश्य दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने को लेकर था.

ऑस्ट्रेलिया पीएम स्कॉट मॉरिसन ने ट्वीट कर कहा है कि “पहली बार ऑस्ट्रेलिया-भारत वर्चुअल शिखर सम्मेलन के लिए जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रहूंगा।” इस ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “मुझे ख़ुशी है, आप के साथ पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट में शामिल होने जा रहा हूं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध हमेशा करीब रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र के रूप में, कॉमनवेल्थ से लेकर क्रिकेट तक, यहां तक ​​कि भोजन तक, आप लोगों से संबंध मजबूत हैं और भविष्य उज्ज्वल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “पूरे भारत की ओर से मैं ऑस्ट्रेलिया में COVID-19 प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “देश भर में महामारी संकट के इस काल में हमारी Partnership STRATEGY की भूमिका और महत्वपूर्ण रहेगी. विश्व को इस महामारी संकट के आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से जल्दी निकलने के लिए एक COORDINATION और COLLABORATION APPROACH की आवश्यकता है.”

आगे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ” हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि हम कोरोना संकट को एक मौके की तरह देखेंगे. भारत में लगभग सभी क्षेत्रों में व्यापक रिफॉर्म की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. बहुत जल्द ही ग्राउंड लेवल पर इसके परिणाम देखने को मिलेंगे.’

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बात-चीत शुरू करते हुई “नमस्ते” बोला इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं आपको भारत के भीतर ही नहीं बल्कि पूरे जी -20 और इंडो-पैसिफिक में स्थिर, रचनात्मक और बहुत सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद देता हूं, जो आपने बहुत कठिन समय में निभाई है.’

पीएम मोदी और पीएम मॉरिसन पिछले डेढ़ साल के दौरान चार बार मिल चुके हैं – उनकी सबसे पहली मुलाकात नवंबर 2018 में सिंगापुर में ईस्ट एशिया समिट के मौके पर हुई थी, जून 2019 में ओसाका में G20 समिट के दौरान वह दुबारा मिले, अगस्त 2019 में फ्रांस के Biarritz में G7 समिट के दौरान और नवंबर 2019 में बैंकॉक में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।