पूर्व IPS अधिकारी ने थामा बीजेपी का दामन

नई-दिल्ली। पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई कुप्पुसामी भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव और तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन भी उपस्थित रहे।