
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) से मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मनमोहन सिंह रविवार (10 मई) रात करीब 8.45 बजे एम्स लाए गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री को कार्डियक इन्टेसिव केयर यूनिट में रखा गया था। वहीं हालत सुधरने के बाद, उन्हें प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं डॉक्टर नितिश नायक की देखरेख में तबीयत सुधरने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला लिया गया।
पूर्व पीएम मनमोहन को हार्ट संबंधी परेशानियां हैं। दो बार उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। 1990 में यूनाइटेड किंगडम में उनकी पहली बार बाईपास सर्जरी हुई थी। 2004 में एस्कॉर्ट्स में एंजियोप्लास्टी हुई। साल 2009 में वह एम्स में भर्ती हुए थे। तब उनकी ब्लॉक्ड आर्टरीज को ओपन करने के लिए एक और बाईपास सर्जरी की गई। डॉ. मनमोहन सिंह डायबिटीज के भी मरीज हैं।