ट्रिपल मर्डर को लेकर गोपालगंज मार्च पर निकले तेजस्वी, लॉकडाउन तोड़ने का आरोप

ट्रिपल मर्डर को लेकर गोपालगंज मार्च पर निकले तेजस्वी, लॉकडाउन तोड़ने का आरोप
ट्रिपल मर्डर को लेकर गोपालगंज मार्च पर निकले तेजस्वी, लॉकडाउन तोड़ने का आरोप

पटना: गोपालगंज जिले के ट्रिपल मर्डर केस में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी की माँगा करते आरजेडी (RJD) के नेता तेजस्वी यादव आज पटना से गोपालगंज के लिए रवाना हो रहें हैं। तेजस्वी के घर के बाहर पार्टी समर्थकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली हैं।

दरअसल, कल तेजस्वी ने लॉकडाउन के चलते ट्रिपल मर्डर केस को लेकर गोपालगंज जाने व पीड़ित परिवार से मिलने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्हें रोकने के उद्देश्य से कड़े सुरक्षा के इंतेज़ाम किये गए, यही नहीं बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया है। उनके घर के बाहर समर्थकों का जबरदस्त जमावड़ा देखने को मिला । हालांकि लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने के कारण पुलिस ने उनकी गाड़ी को आवास के गेट के बहार ही रोक दिया था।

फिलहाल,प्रशासन की अनुमति लिए बिना ही तेजस्वी यादव पार्टी विधायकों एवं विधान पार्षदों को लेकर गोपालगंज के लिए निकल चुके हैं। मार्च के दौरान तेजस्‍वी के साथ राबड़ी देवी व तेज प्रताप यादव भी मौजूद हैं। इस बीच उन्हें बिन मास्क व बिना सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए देखा गया।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर तेजस्वी ने कहां वे विधानसभा जा कर ट्रिपल मर्डर केस के बारे में स्पीकर से मिलना चाहते हैं। पुलिस पर मानहानि का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक नेता प्रतिपक्ष को विधानसभा जाने से नहीं रोका जा सकता। वहीँ मामले पर पटना के एसएसपी विनय तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम करना सख्त मना हैं। इस वजह से हमने मार्च के लिए इजाजत नहीं दी है और कोशिश की जा रही है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन हो।

बिहार के गोपालगंज जिले में वारदात हथुआ थाने क्षेत्र के रूपनचक गांव में रविवार को ट्रिपल मर्डर जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने के जुर्म में पुलिस ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी के विधायक अमरेंद्र पांडेय के भाई और भतीजे को गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर गोलियां चलाई थी। जिसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं दो बेटे गंभीर रुप से घायल थे।