पबजी पार्टनर आया इतना पसंद कि महिला ने की पति से तलाक की मांग

पबजी गेम देश भर में फेमस हैं। पबजी गेम की दीवानगी लोगों के प्रति दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं पबजी गेम से देश में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब हम आपको ऐसा है एक किस्सा बताएंगे जहां पब्जी की वजह से एक दंपत्ति के बीच तलाक की नौबत आ गई है। जी हां गुरजात में एक बच्चे की मां को पबजी गेम पार्टनर इतना पसंद आ गया कि उसने अपने पति से तलाक लेने के लिए वुमन हेल्पलाइन की मदद मांगी।

वुमन हेल्पलाइन अभयम 181 की एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास एक ऐसी महिला का कॉल आई जो कहती है कि उसे अपना पबजी पार्टनर बहुत पसंद है वो उसके साथ रहना चाहती है, इसलिए वो अपने पति से तलाक लेना चाहती है। उसने कहा कि उसके पति से उसका कोई घरेलू विवाद नहीं है।

वुमन हेल्पलाइन की अधिकारी ने बताया कि महिला 19 साल की है। जब उसकी शादी हुई थी तो वो 18 साल की थी। उसकी शादी एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर के साथ हुई थी। महिला की एक बेटी भी है। उस महिला को पबजी खेलते-खेलते पबजी की इतनी बुरी लत लग गई कि वो पूरा दिन पबजी ही खेलती रहती है। उसे अपने पबजी पार्टनर से इतना प्यार हो गया कि वो अपने पति को ही तलाक देना चाहती है।

महिला ने वुमन हेल्पलाइन की अधिकारी को बताया कि पबजी पार्टनर से नजदीकियां बढ़ने के कारण उसकी उसके पति से लड़ाई हो गई और वो घर छोड़कर अपने पिता के यहां चली गई। इस फैसले पर उसके पिता ने भी उसको सोचने को कहा है। वुमन अधिकारी ने महिला को फिर से सोचने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में किसी तरह का कोई फैसला नहीं लेना चाहिए आप इस पर पहले आराम से सोचिए। इस गेम को बेन करने के लिए सरकार कार्रवाई भी कर रही हैं।