जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बम धमाका, सात बच्चे घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रविवार को एक बड़ा बम धमाका हुआ है। जिसमें सात बच्चे घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के इस जिले के हंदवाड़ा इलाके के एहगम जाचालदरा में दोपहर लगभग दो बजे विस्फोट हुआ। जिस वक्त यह विस्फोट हुआ उस वक्त यहां बच्चे मौजूद थे जो खेल रहे थे। अधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों को जाचालदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।