
लखनऊ: टीम इंडिया के ऑलराउंडर के रूप में जाने जाने वाले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कुछ ही दिनों में बाप बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने अपनी मंगेतर नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) के बेबी बम्प के साथ उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है, और ऐलान किया है कि जल्द ही उनके घर नया मेहमान आने वाला है। हलाकि दोनों शादी की बंधन में अभी तक बंधे हैं या नहीं ये बात अभी साफ़ नहीं हो पाई है।
हाल ही में उनकी नताशा के साथ सगाई की बात सामने आई थी। दरअसल, दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया था। नए साल के मौके पर, 1 जनवरी 2020 को उन्होंने दुबई में नताशा को प्रोपोज़ किया जिसकी पिक्चर्स इस्टाग्रांम पर अपलोड करते हुए लोगों के साथ अपनी इंगेजमेंट की जानकारी साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान।’ यही नहीं, नताशा ने 2020 की होली भी हार्दिक के घर पर ही मनाई थी।
प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही फैंस ने उन्हें बधाइयाँ देना शुरू कर दिया। यहां तक की नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा “भगवान आप दोनों को खुश रखे।” बता दें कि साल 2014 में नाताशा और अली गोनी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं लेकिन ये रिश्ता ज़्यादा दिन टिक नहीं पाया। 2015 में उन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसी बीच कुछ लोगों ने उनके बाप बनने की खबर पर उन्हें ट्रोल भी किया है। लोगों ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि “आपदा को अवसर में बदल दिया।”