30 मई का दिन नरेंद्र मोदी के लिए बेहद खास है और हो भी क्यों ना आखिर वो प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार जो बनाने जा रहे हैं आज उनका शपथग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हो रहा है। इसको लेकर आमजन में बेहद उत्साह है वहीं दिल्ली से खासी दूर एक महिला भी टीवी पर टकटकी लगाकर इस शपथग्रहण को देख रही है और बेहद खुश हो रही है जी हां हम बात कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की।
अहमदाबाद के अपने घर में पीएम मोदी की मां टेलीविजन पर बेहद चाव से खुश होकर अपने लाडले बेटे नरेंद्र मोदी को लगातार दूसरी बार भारत की सत्ता पर काबिज होते हुए देख रही हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1134093417841999872
एक मां के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी कि उसका बेटा आगे बढ़े और तरक्की करे। ये ‘मोदी मैजिक’ का ही करिश्मा था जिसके चलते बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बना रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 26 मई को अपने गृहराज्य गुजरात पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने मां हीराबेन से मुलाकात की और पांव छूकर आर्शीवाद लिया था। यह पहली बार नहीं है जब मोदी इस तरह मां से मिले हों, 2014 में जब उन्होंने चुनाव जीता था तो तब भी उन्होंने शपथ लेने से पहले मां का आर्शीवाद लिया था। गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले भी वह मां का आर्शीवाद लेते रहे हैं।
इससे पहले बीजेपी की लोकसभा चुनाव में बंपर जीत की खुशी पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के चेहरे पर भी झलकी थी। हीराबेन गांधीनगर में मोदी की मां हीराबेन घर के बाहर आकर ना सिर्फ समर्थकों से मिली थीं। बल्कि उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की थी, इस दौरान हीराबेन मोदी थोड़ी इमोशनल भी नजर आईं थीं, सामने आए वीडियोज में वो बार-बार हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करती दिखीं थीं।