भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी गाने (Bhojpuri Films and Songs) तेजी से मनोरंजन जगत में अपने पैर फैला रहे हैं। इसी के साथ भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), काजल राघवानी (Kajal Raghwani), अक्षरा सिंह (Akshra Singh) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जैसे कलाकार (Bhojpuri Stars) लगातार चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मों और गानों के हिट होने के बीच लोगों अब भोजपुरी लाइव शो (Bhojpuri Live Show) की मांग भी बढ़ गई है। कई बड़े भोजपुरी स्टार्स नजर आते हैं इन कार्यक्रमों में नजर आते हैं। आज हम आपके साथ ऐसे ही लाइव शो की बात करने जा रहे हैं।
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें भोजपुरी कलाकार परफॉर्म करते हुए दिखते हैं। कुछ कार्यक्रमों में तो खेसारी लाल, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे स्टार एक साथ नजर आते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें की भोजपुरी स्टार एक साथ दिख रहे हैं।खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म जगत में सिंगर, एक्टर और डांस तीनों के लिए ही फेमस हैं। लाइव शो के दौरान वह जमकर धूम मचाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा निरहुआ ने भी स्टेज पर शानदार डांस करके लोगों को अपना दीवाना बनाया है।
https://youtu.be/zCmOoerjsqA
ऐसे समय में जब पुलवामा में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला हुआ है तब कई भोजपुरी देशभक्ति गाने भी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा अब किसी खास क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। देश के कई हिस्सों में लोगों को पार्टी में पॉपुलर भोजपुरी गानों (Popular Bhojpuri Songs) की धुन पर नाचते देखा जा सकता है।