कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के पेट की आग अब और बढ़ने लगी हैं यूपी-बिहार के बाद अब तस्वीरें मध्य प्रदेश से सामने आई हैं जहां जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों ने जबरदस्त उत्पात मचा दिया. खाने-पीने का सामान लूटने के लिए इन लोगों ने वहां रखी मशीनों में तोड़फोड़ कर दी. ये घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। वहीं, इससे पहले बिहार के कटिहार और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से तस्वीरें सामने आई थीं। कटिहार रेलवे स्टेशन पर खाने के लिए प्रवासी श्रमिकों के बीच हाथापाई और छीना झपटी की नौबत आ गई. दरअसल, श्रमिक एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए कटिहार रेल प्रशासन ने बोरा भरकर भोजन के पैकेट्स मंगवाए थे लेकिन खाने को लेकर यात्रियों के बीच लूट मच गई. यहां तक कि कई यात्री पैकेट लेकर ट्रेन की खिड़की से अंदर जाते भी नजर आए। इसके अलावा लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में भोजन के लिए मजदूरों में छीना झपटी की तस्वीरें सामने आयीं ये मजदूर राजकोट से लखनऊ पहुंचे थे और स्टेशन पर खाना मिलते ही छीना झपटी शुरू कर दी। फिलहाल इन तस्वीरों को देखकर निश्चित तौर पर शासन प्रशासन की लापरवाही उजागर होती है और ये बात भी सिद्ध हो गई कि ज़रूरतों की भूख जब पेट में शोर मचाती है,दिल की ख्वाहिशें कुछ – कुछ चुप सी पड़ जाती हैं।
COVID19 के मद्देनज़र Gautam Buddh Nagar में ऐसे किया जा रहा जागरूक
कोरोना वायरस के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन अलर्ट है कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के…