लोकसभा चुनाव की सरगर्मी पूरे देश में देखने को मिल रही है। रोजाना चुनाव से संबंधित नई नई खबरें सामने आ रही हैं। सियासी बयानबाजी जारी है साथ ही सियासी दल बदल की खबरें भी आम हैं। मतदान, चुनाव प्रचार, बयानबाजी के दौर के बीच चुनाव में कई बेहद रोचक खबरें भी सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही खबर सामने आई है जहां एक उम्मीदवार अनोखे अंदाज में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे।
रोचक घटना चेन्नई की है जहां एक चुनाव उम्मीदवार सिक्के लेकर नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। कुप्पलजी देवदास एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं जो चेन्नई के दक्षिणी इलाके से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने चुनाव से पहले सिक्योरिटी डिपोजिट के रूप में सिक्के जमा किए हैं। वह कड़ाही और धातु के अन्य कई वर्तनों में सिक्के भरकर पर्चा भरने के लिए पहुंचे।
Chennai: Kuppalji Devadoss an independent candidate filed his nomination for Chennai South parliamentary constituency by paying his election security deposit in coins. #TamilNadu #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/c5H8wJY8Rf
— ANI (@ANI) March 25, 2019
गौरतलब है कि यह इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है जहां कोई उम्मीदवार सिक्के लेकर नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचा हो। इससे पहले बीते नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश से भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां इंदौर से नामांकन दाखिल करने पहुंचे एक उम्मीदवार दीपक पवार ने निर्वाचन कार्यालय में अधिकारी के सामने 10 हजार रुपए कीमत के सिक्कों का ढेर लगा दिया था जिसे देखकर अधिकारी हैरान रह गए थे।