विंग कमांडर अभिनंदन के शौर्य और साहस की तारीफ तो पूरा देश कर रहा है, लेकिन अपने जांबाज के शौर्य की तारीफ एक कविता के माध्यम से की है जिसे ट्वीटर पर शेयर किया है। भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी तड़के पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इस कार्रवाई के एक दिन बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी।
इस दौरान भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी और भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के उन्नत विमानों में से एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था, हालांकि इस दौरान वो पाकिस्तान की कैद में आ गए थे।
अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान के कब्जे से छुड़ाने के लिए भारत सरकार की तरफ से किए कूटनीतिक प्रयासों की वजह से पाकिस्तान ने तीन दिन के भीतर अभिनंदन को सकुशल रिहा कर था। वायुसेना ने अपने विंग कमांडर की तारीफ करते हुए कवि बिपिन इलाहाबादी की लिखी कविता ट्वीट की है। यहीं नहीं इंडियन एयरफोर्स ने इस कविता को अपने फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। कवि ने अभिनंदन के साहस को शानदार शब्दों में पिरोया है। कविता का शीर्षक है ‘सबके बस की बात नहीं’
इसकी कुछ लाइनें इस प्रकार हैं-
‘जो किया तुमने अभिनंदन, वह सबके बस की बात नहीं।
आखेटक का किया आखेट, यह सबके बस की बात नहीं।… …
जननी, जन्मभूमि का गौरव हो तुम, सर्वोच्च शिखर पर तुम्हें बिठाते हैं।
जो तुम कर पाए एक जीवन में, वह सबके बस की बात नहीं।’
सबके बस की बात नहीं
जो किया तुमने अभिनंदन,
वह सबके बस की बात नहीं।
आखेटक का किया आखेट,
यह सबके बस की बात नहीं।…… जननी, जन्मभूमि का गौरव हो तुम,
सर्वोच्च शिखर पर तुम्हें बिठाते हैं।
जो तुम कर पाए एक जीवन में,
वह सबके बस की बात नहीं। — विपिन 'इलाहाबादी'.
Jai Hind pic.twitter.com/rLhhqFHf13— Indian Air Force (@IAF_MCC) March 10, 2019