कपिल सिब्बल का केंद्रीय सरकार पर वार, बोल-कहां गए मोदी जी ?

कपिल सिब्बल का केंद्रीय सरकार पर वार, बोल-कहां गए मोदी जी ?
कपिल सिब्बल का केंद्रीय सरकार पर वार, बोल-कहां गए मोदी जी ?

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा करने के अवसर पर पार्टी की ओर से लगातार उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। लॉकडाउन के कारण इस मौके पर पार्टी द्वारा बड़ा जश्न तो नहीं किया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार जारी है।

इसी बीच बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार से सवाल पूछते लिखा कि “6 साल में परिवर्तन हुआ है, लेकिन मूडीज़(MOODY’S) ने जीडीपी की रैंकिंग को डाउनग्रेड कर दिया है।” सवाल करते हुए कांग्रेस नेता ने पूछा कि “मोदी जी कहां गए?”

सरकार और देश के मुद्दों को अलग-अलग करते हुए सिब्बल ने कई मामले अपने ट्वीट में शामिल किए। जिसमें उन्होंने सरकार के मुद्दों में लव जिहाद, घर वापसी, सर्जिकल स्ट्राइक, ट्रिपल तलाक़, 370, यू॰ए॰पी॰ए॰, सी॰ए॰ए॰, एन॰आर॰सी॰ को रखा। वहीं उन्होंने देश के मुद्दों में हेल्थ, शिक्षा, बेरोज़गारी, ग़रीबी, मिड्डलक्लास, आर्थिक मंदी जैसे मामलों को शामिल किया।

बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को भी अमित शाह पर तंज कस्ते हुए कहा था कि देश में एक अभूतपूर्व लॉकडाउन चल रहा है, जिसके चलते प्रवासी संघर्ष कर रहे हैं और ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “उन्होंने कोई भी बटन नहीं दबाया है, फिर भी हमें घर में सरकार के फैसलों का करंट महसूस होता है!”

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “हम घरों में बंद हैं, लाखों प्रवासी घर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जीवित रहने के लिए घर पर रहकर संघर्ष करना पड़ रहा है, और कई लोग ऐसे हैं, जो घर नहीं पहुंच सकते हैं। उनके इस ट्वीट पर न तो अमित शाह ने कोई प्रतिक्रिया की थी, न ही वह इस मामले पर दिखाई दिए थे।