
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के केजीएमयू के डेंटल डिपार्टमेंट ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की. जिसमें केजीएमयू के डेंटल डिपार्टमेंट के डीन डॉ. अनिल चंद्रा, इंडियन डेंटल असोसिएशन, लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. आशीष खरे और सचिव डॉ. रमेश भारती ने पत्रकारों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कोविड 19 महामारी के दौरान डेंटल डिपार्टमेंट में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी.