जानिए कौन हैं भारत में जन्मे Google के नए सर्च हेड Prabhakar Raghavan

जानिए कौन हैं भारत में जन्मे Google के नए सर्च हेड Prabhakar Raghavan
जानिए कौन हैं भारत में जन्मे Google के नए सर्च हेड Prabhakar Raghavan

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारत में जन्मे प्रभाकर राघवन को गूगल सर्च का नया हेड बनाया है। जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी ‘गूगल’ ने प्रभाकर राघवन को प्रमोट किया है।  उन्हें अब गूगल सर्च हेड (सर्च और असिस्टेंट) बनाया गया है। प्रभाकर राघवन अब बेन गोम्स की जगह लेंगे।

साल 2012 में गूगल से जुड़े राघवन 2018 से एडवरटाइज़िंग प्रोडक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। आईआईटी मद्रास से ग्रैजुएट राघवन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया बर्केले से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है। ‘सर्च’ पर उनका एक फाउंडेशनल टेक्स्ट भी पब्लिश हुआ है।

 

 

 

राघवन ने साल 2012 में गूगल जॉइन किया था। राघवन को साल  2018 में कंपनी का हेड (एडवर्टाइजिंग एंड कॉमर्स बिजनेस) नियुक्त किया गया था। इस भूमिका में उनके पास सर्च, डिस्प्ले और वीडियो एडवर्टाइजिंग, एनालिटिक्स, शॉपिंग, पेमेंट्स और ट्रैवल सेगमेंट की देखरेख की जिम्मेदारी थी। एडवर्टाइजिंग बिजनेस की कमान संभालने से पहले राघवन वाइस प्रेजिडेंट (गूगल एप्स और गूगल क्लाउड) के पद पर काम कर रहे थे।

गूगल के एडवर्टाइजिंग बिजनेस का काम अब जेरी डिस्कलर संभालेंगे और वह राघवन को रिपोर्ट करेंगे। जेरी फिलहाल कंपनी के एडवर्टाइजिंग बिजनेस की प्रॉडक्ट और इंजीनियरिंग टीम की कमान संभाल रहे हैं।