यूपी के औरैया जिले में शनिवार तड़के 3:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में चूना लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला गया। हादसे का मंजर देख सभी सहम गए। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि 35 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 20 को जिला अस्पताल, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 15 लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
लॉकडाउन 4 : कहां किस तरह की छूट संभव, देखे पूरी रिपोर्ट…
लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन लागू है। यह लॉकडाउन 17 मई तक किया गया…