प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर मीम्स बनते रहते हैं। मोदी की दीवानगी का आलम ये है कि उनके लिए लोग सोशल मीडिया पर कभी तस्वीर, तो कभी किसी गीत के जरिए अपना समर्थन जाहिर करते हैं। इसी कड़ी में एक छोटे बच्चे ने भी पीएम मोदी के लिए एक वीडियो बनाया है जिसमें वो पीएम के समर्थन में रैप करता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बच्चा ‘गली बॉय’ मुवी का मशहूर रैप गीत ‘अपना टाइम आएगा’ को पीएम मोदी के लिए अपने अंदाज में गा रहा है। इस रैप में बच्चे ने ‘अपना टाइम आएगा’ के स्थान पर ‘फिर से मोदी आएगा’ का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार दिया जा रहा है। अब तक इसे 1.2 लाख लोगों ने देख लिया है और 17 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
https://twitter.com/squintneon/status/1123110492279455744
ट्विटर पर जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को शेयर किया है उसने सभी यूजर्स से इस बच्चे को ढ़ूंढने का आग्रह भी किया है। इस वीडियो से जाहिर है कि पीएम मोदी देश में कितने लोकप्रिय हैं। देश की जनता से ऐसा समर्थन इस बार भी मोदी लहर का संकेत दे रहा है। गौरतलब है कि देश में फिलहाल लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं और तीन चरणों के चुनाव होने बाकी हैं।
पांचवें चरण के लिए मतदान 6 मई को होना है। इस बार 543 लोकसभा सीटों के लिए लगभग 90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए जा रहे हैं और 19 मई को अंतिम चरण के मतदान के बाद 23 मई को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।