राबड़ी देवी का ‘यादव’ कार्ड, रेप केस में दोषी शख्स की पत्नी को जिताने की अपील

सियासी रण में राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को केरल के वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नामांकन किया। इसके साथ ही यूपी में पहले चरण में आठ सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। ये सभी सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। इस चरण में बीजेपी की तरफ से तीन प्रत्याशी वी के सिंह, डॉ सत्यपाल सिंह और डॉ महेश शर्मा चुनावी मैदान में हैं।

राबड़ी यादव का ‘यादव’ कार्ड

नवादा में चुनावी रैली में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने रेप आरोपो में सजा काट रहे राजबल्लभ के समर्थन में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें फंसाने का काम किया गया, जेल भेजने का काम किया, यादवों को बदनाम करने का काम किया है। ऐसे में वो अपील करती हैं कि आप लोग उनकी पत्नी विभा देवी के समर्थन में आएं और उन्हें विजयी बनाएं।

गाजियाबाद में प्रियंका गांधी का रोड शो

गाजियाबाद से विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। इस सीट पर उनके मुकाबले महागठबंधन की तरफ से सुरेंद्र बंसल और कांग्रेस की तरफ से डॉली शर्मा चुनावी मैदान में जिनके लिए कांग्रेस महासचिव रोड शो करेंगी।

दिल्ली में आप और कांग्रेस के एक साथ!

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूपी के अमरोहा, सहारनपुर और उत्तराखंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ और उत्तराखंड के रुद्रपुर से रैली का आगाज किया था। अपनी उन सभाओं में विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि सिर्फ और सिर्फ मौजूदा सरकार ही देश की सीमाओं को महफूज रख सकती है।