लोकसभा चुनाव 2019 में देश का प्रधानमंत्री कौन होगा इसका फैसला तो 23 मई को होगा। लेकिन पहले चरण की वोटिंग से महज तीन दिन पहले टाइम्स नाउ-वीएमआर आपके लिए लाया है एक ताजा ओपिनियन पोल। इसमें हम आपको पूरे देश की सियासी तस्वीर दिखा रहे हैं कि किस राज्य में कौन सी पार्टी करेगी राज।यह ओपिनियन पोल 22 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीच किया गया।
देश की 543 सीटों पर किए गए इस ओपिनियन पोल में भाजपा नीत एनडीए को 279 सीटें, कांग्रेस नीत यूपीए को 149 तथा अन्य के खाते में 115 सीटें आ रही हैं।इस ओपिनियन पोल का उद्देश्य देश के मौजूदा राजनीतिक हालात के बीच गठबंधन और पार्टियों की चुनावी स्थिति के बारे में पता करना था। पोल का सैंपल साइज 14301 है जिसमें 960 पोलिंग स्टेशनों को कवर किया गया है। हर पोलिंग स्टेशन से लगभग 15 सैंपल लिये गए है।
राज्यवार सीटों का विवरण:
पूर्वोत्तर भारत
- पूर्वोत्तर की 11 सीटों में से 10 एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं हैं वहीं एक सीट यूपीए के खाते में जाती दिख रही हैं।
ओडिशा
- ओडिशा की बात करें तो यहां लोकसभा की 21 सीटें हैं और 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान बीजू जनता दल (बीजेडी) को 20 तथा भाजपा को 1 सीट मिली थी। लेकिन इस ओपिनियन पोल में भाजपा को बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। जिसके मुताबिक, भाजपा को 12 सीटें मिलती नजर आ रही है वहीं बीजेडी को महज 8 सीटें मिल रही हैं।