लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज तीसरे चरण में वोटिंग होनी है। आज 15 राज्यों की 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। भारत में चुनाव के तीसरे चरण को लेकर गूगल ने भी डूडल बनाया है। इस डूडल के साथ गूगल ने मतदाताओं से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी हैं। आज गुजरात की 26, केरल की 20, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, गोवा की 2, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, जम्मू-कश्मीर की एक, त्रिपुरा की एक, दादरा नागर हवेली की एक और दमन दीव की एक सीट पर मतदान होना है।
गूगल ने बताया कैसे करें वोट:
आप अपना वोट तभी दे सकते हैं जब आपका नाम वोटर लिस्ट में हो। मतदाता मतदान बूथों, चुनाव वाले उम्मीदवारों, पहचान पत्रों और ईवीएम पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डूडल में मतदान बूथ पर मतदान प्रक्रिया भी बताई गई है:
- पहले मतदान अधिकारी मतदाता सूची में आपका नाम देखेंगे और आपकी आईडी प्रूफ चेक करेंगे।
- फिर मतदान अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाएंगे, आपको एक पर्ची देंगे और एक रजिस्टर पर आपका हस्ताक्षर लेंगे (फॉर्म 17A)
- अन्य मतदान अधिकारी को आपको पर्ची जमा करनी होगी और अपनी स्याही लगी हुई उंगली दिखानी होगी और फिर मतदान केंद्र तक जाना होगा।
- फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के चिह्न के सामने बैलेट बटन दबाकर अपना वोट देंगे।
- VVPAT मशीन की पारदर्शी विंडो में दिखाई देने वाली पर्ची की जांच करें। सीलबंद VVPAT बॉक्स में गिरने से पहले कैंडिडेट का सीरियल नंबर, नाम और सिंबल के साथ पर्ची 7 सेकंड के लिए दिखाई देगी।
- यदि आप किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते हैं, तो आप NOTA, उपरोक्त में से कोई भी नहीं दबा सकते हैं; यह ईवीएम पर अंतिम बटन है।
- पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा या कोई अन्य गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है।