पेश की मिसाल! पिता का अंतिम संस्कार कर सीधे वोट डालने पहुंचा युवक

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है। लोकतंत्र के इस पर्व को काफी महत्व दे रहे हैं। ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो वोट नहीं डालते हैं पर मध्य प्रदेश में एक वोटर ने उनलोगों के सामने मिसाल पेश की है जो वोट डालने के लिए मतदान केंद्र नहीं पहुंचते हैं और कोई न कोई जरूरी काम का बहाना बनाते हैं।

एक वोटर के पिता निधन हो गया था, उसके घर में मातम छाया हुआ था। परिवार के सदस्यों समेत सगे संबंधी शौक में डूबे हुए थे। लेकिन बेटा मजबूत दिल का निकला। सबसे पहले अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। उसके तुरंत बाद सरकार निर्माण में अपनी भागीदारी देने के लिए मतदान केंद्र छतरपुर पहुंचा और अपना वोट डाला।

गौर हो कि इस चरण में मध्य प्रदेश के सात सीटें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बेतूल में वोटिंग हो रही है। इन सभी संसदीय क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। करीब एक करोड़ 19 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करके 110 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर रहे हैं। वर्ष 2014 में इन सभी सातों सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था।

इन 7 सीटों पर 9 महिला प्रत्याशियों समेत कुल 110 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से टीकमगढ़ में 14, दमोह में 15, खजुराहो में 17, सतना में 21, रीवा में 23, होशंगाबाद में 11 एवं बैतूल में 9 उम्मीदवार शामिल हैं। प्रदेश में इन सातों सीटों पर कुल 15,240 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 3,208 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण है।