यूपी के बाद मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, पांच मजदूरों की मौत

भोपला। कोरोनावायरस की वजह से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन, प्रवासी मजदूरों पर कहर बनकर टूटा है। सुबह उत्तर प्रदेश में भयानक हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश से भी एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार सागर कानपुर मार्ग के छानवीला थाना अंतर्गत निवार घाटी सेमरा पुल के पास मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट गया है, इस दुर्घटना में 19 मजदूरों घायल हो गए हैं वहीं 5 की हुई मौत हो गई है।

 

मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा कुछ घायल मजदूरों की स्थिति गम्भीर भी बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बंडा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सागर और छतरपुर दोनों जिलों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में कई मजदूर सवार थे यह सभी महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।