मालिक की ट्रेन हादसे में गई जान, शव के पास से हटने को तैयार नहीं था कुत्ता, वीडियो हुआ वायरल

एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक पालतू कुत्ता अपने मालिक की डेड बॉडी पास बैठा हुआ है। इस कुत्ते के मालिक की मौत ट्रेन से टक्कर लगने की वजह से हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुत्ते का 57 वर्षीय मालिक विक्टर रेयना वज़्क्ज़ (Victor Reyna Vazquez) ट्रैक के पास शराब पी रहा था। उसी समय ट्रेन आ गई और वह ट्रेन से टकरा गया। वह ट्रैक के पास गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना सुबह की है।

इसका वीडियो एक yari_trevino नाम का ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया। इस वीडियो में उस मृत आदमी का विश्वासी कुत्ता उसकी डेड बॉडी के पास बैठा दिख रहा है। कुत्ता वहां से हटने को तैयार नहीं था। कई घंटों तक अपने मालिक के पास बैठा रहा।

इमरजेंसी क्रू मेंबर ने डेड बॉडी के पास उस कुत्ते को बैठा पाया। रिपोर्ट के अनुसार उस कुत्ते को जबरदस्ती वहां से हटाने की कोशिश करने पर वह पुलिस अधिकारियों और उनके सहयोगियों को काटने के लिए दौड़ पड़ा।

यह घटना उत्तर पूर्वी मैक्सिको में मोटेमोरेलोस की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वह आदमी शराबी था। हमेशा उसके साथ यह कुत्ता रहता था। यह स्पष्ट नहीं है कि उस कुत्ते को वहां से कहां ले जाया गया। बहुत से सोशल मीडिया यूजर इस पूरी घटना के प्रति उत्सुकता दिखाई। एक यूजर ने लिखा, हमने जानवरों के बार में बहुत कुछ सुन चुके हैं लेकिन यह देखकर में अचंभित हो रहा हूं।