बीते साल एक एयरपोर्ट पर सीसीटीवी में कैद हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दक्षिणी चीन में एक महिला ने अपने हैंडबैग को अपने पास रखने के लिए कन्वेर बेल्ट पर जा रही थी। महिला खुद सुरक्षा गेट के एक्स-रे स्कैनर से गुजरती है, ताकि उसका हैंडबैग उसकी नजर से बाहर न हो। फरवरी में सामने आए एक वीडियो में पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत के जिनान में दामिंगु रेलवे स्टेशन पर एक छोटी लड़की एक्स-रे मशीन में घुसते हुए नजर आई थी।
दिलचस्प बात यह है कि सुरक्षा गेट पर मौजूद किसी भी अधिकारी ने मशीन में घुस रही लड़की को नीचे जाते हुए नहीं देखा। यहां तक कि लड़की माता-पिता को भी बेटी की शरारत का पता नहीं चल सका था। अब सोशल मीडिया पर एक और इसी तरह का वीडियो सामने आया है जहां एक कंन्फ्यूजड रूसी व्यक्ति सामान के साथ स्कैनर के अंदर चला जाता है। नीचे आप यह वीडियो देख सकते हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में काली जैकेट और काली पतलून पहने हुए एक व्यक्ति को हवाई अड्डे के सुरक्षा चेक पोस्ट के पास चलते देखा जा सकता है। मेटल डिटेक्टर फ्रेम को पार करने के बाद शख्स उलझन में दिखाई देता है। अगले ही पल वह पीछे मुड़ता है और बैगेज स्कैनर में सामान के साथ घुस जाता है।
कुछ देर के बाद वह सामान स्कैनर के दूसरी तरफ से बाहर आता है। स्कैनर की निगरानी कर रहा सुरक्षा अधिकारी को मेटल रोलर्स से नीचे उतरते शख्स को देखकर अचानक चौंक जाता है। आरटी न्यूज द्वारा यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वीडियो अब फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो गया है।
इस पर लोग रिएक्शन और कमेंट भी दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘मैं ये सोच रहा हूं कि एक्स-रे मशीन को मॉनिटर कर रहे लड़के को कैसा लगा होगा। उसने सोचा होगा- ओह माय गॉड एक बैग में बॉडी आ रही है।’