Report: Raghuvendra Pratap Singh
जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में अभी तक 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई इसमें बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई. घटना में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई । जबकि घायलों की संख्या 13 बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना लगभग 2:45 बजे हुई। इस हादसे पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। वहीं, आम लोग भी इस घटना पर दुख जता रहे हैं। ट्विटर पर लोग घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी माता वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
वैष्णो देवी हादसा:माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने के कारणों को पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने के कारण हुई मौतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच कमेटी की अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी (गृह) करेंगे। इसके अलावा एडीजीपी जम्मू और डिवीजनल कमिश्नर जम्मू भी इसके सदस्य होंगे। यही नहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 10 लाख रुपए जबकि घायलों को 2 लाख रुपये देने का एलान भी किया है। कटड़ा ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉक्टर गोपाल दत्त ने अब तक भगदड़ में 12 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वालों में अधिकतर श्रद्धालु दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से है। मरने वालों में जम्मू का भी एक श्रद्धालु शामिल है। वहीं घायलों की संख्या भी 20 से अधिक है। घायलों का इलाज नारायणा अस्पताल कटड़ा में किया जा रहा है। यह घटना आज शनिवार तड़के 2.30 बजे के करीब घटी। भगदड़ मचने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है परंतु सूत्रों का कहना है कि गेट नंबर 3 के बाहर दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। नववर्ष पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। फिलहाल यात्रा को कटड़ा से रोक दिया गया है।
माता वैष्णो देवी हादसा:
यात्रियों में मच गई थी अफरातफरी, आठ बजे के बाद यात्रा फिर से शुरू माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और श्राइन बोर्ड के लोगों ने घायलों को बाणगंगा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को अन्य जगह पर भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने घटना के बाद यात्रा को कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया था। आठ बजे के बाद फिर से यात्रा शुरू कर दी गई है। माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 13 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को बाणगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अधिकारी हेलिकॉप्टर से भवन पहुंच चुके हैं। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से जानकारी मांगी है। एलजी मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें घटना की जानकारी दी है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, ‘घटना सुबह करीब 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक तर्क छिड़ा जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और फिर भगदड़ मच गई।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का हालात का जायजा लिया।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘इस दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
वहीं घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। इन नंबरों पर फोन कर लोग अपनों की जानकारी ले सकते हैं।श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन नंबर
01991-234804
01991-234053
अन्य हेल्पलाइन नंबर
पीसीआर कटरा 01991232010/9419145182
पीसीआर रियासी 0199145076/9622856295
डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष
01991245763/9419839557