राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-12 में मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला गया मुकाबला गंवा दिया। इस सीजन में पहली बार राजस्थान की ओर से खेले स्टुअर्ट बिन्नी ने 11 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 33 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुई। ट्रोलर्स राजस्थान की हार के लिए बिन्नी को जिम्मेदार ठहराने लगे। साथ ही उनकी पत्नी मयंती लैंगर बिन्नी को भी ट्रोल किए गया।
भारत की मशहूर स्पोर्ट्स ऐंकर्स में से एक मयंती को पहले भी कई बार स्टअर्ट बिन्नी की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। ट्रोलर्स ने एक बार फिर जब यही हरकत की तो मयंती ने ट्विटर पर उन्हें करारा जवाब दिया। मयंती ने एक ट्रोल को जवाब देते हुए लिखा कि उन्हें दुख है कि पंजाब के खिलाफ आपने बिन्नी की पारी मिस कर दी। इसके अलावा मयंती को डिस्प्ले पिक्चर में उनके पति के न होने पर भी ट्रोल किया गया। ट्रोलर के इस कमेंट पर भी मयंती ने करार जवाब दिया।
Really Navneet? Considering you don’t have my number you don’t know what the picture actually is 🤭 but thanks a ton for digging out this one, it’s a super pic 👍🏼 https://t.co/kgmgm6qBhT
— Mayanti Langer Binny (@MayantiLanger_B) April 16, 2019
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने घर मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 12 रनों से शिकस्त दी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल (50), डेविड मिलर (40) और कप्तान रविचंद्रन अश्विन की चार गेंदों पर 17 रनों की पारी की सहायता से 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।
जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। इस सीजन में पंजाबी की राजस्थान पर यह दूसरी जीत थी। इससे पहले जयपुर के सवाइ मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने राजस्थान को 14 रन से हराया था।