नेपाल जा रही प्रवासी मजदूरों की बस हुई हादसे का शिकार

नेपाल जा रही प्रवासी मजदूरों की बस हुई हादसे का शिकार
नेपाल जा रही प्रवासी मजदूरों की बस हुई हादसे का शिकार

बहराइच: यूपी के बहराइच के रूपईडीहा सीमा से होते हुए नेपाल लौट रहे श्रमिकों को ले जा रही मिनी बस नेपाल के अगईया में ट्रक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर ही 12 लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें 23 घायल हो गए।

कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के बीच देश भर में फंसे श्रमिकों की बस, रविवार को बस स्टैंड से श्रमिकों को लेकर नेपाल जा रही थी। रविवार को वे सीमावर्ती भारतीय बाजार रुपईडीहा पहुंचे। रोडवेज बस स्टैंड पर उतरने के बाद उन्हें नेपाली मिनी बस से नेपाल ले जाया जा रहा था। इस दौरान बस में करीब 33 श्रमिक सवार थे। बस नेपालगंज होकर सल्यान जा रही थी जिसके बाद बस शमशेर गंज के पास हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

घटना के दौरान मौके पर ही करीब 11 लोगों के मरने की खबर सामने आई है वहीँ 22 यात्री घायल है। सभी घायलों को नेपालगंज के भेरी अंचल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। वहीँ करीब 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। बांके के जिलाधिकारी राम बहादुर कुरुम्वांग ने बताया कि नेपाल गंज के जमुनहा से सल्यान जा रही मिनी बस में दांग, सल्यान व रुकुम जिले के करीब 33 यात्री सवार थे।