मुंबई की 23 वर्षीय आरोही पंडित दुनिया की पहली ऐसी महिला पायलट बन गई हैं जिन्होंने हल्के स्पोर्ट एयरक्राफ्ट से अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भरी। आरोही पंडित ने इसके लिए सात महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने कई बुरे से बुरे मौसम में सागर के ऊपर उड़ान भरकर अपनी ट्रेनिंग पूरी की।


रनवे पर उतरने के बाद उसने विमान से नीचे उतर कर भारत का तिरंगा झंडा अपने हाथों में लेकर अपनी इस फतह का जश्न मनाया। पंडित ने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से फ्लाइंग की कड़ी ट्रेनिंग ली थी। ट्रेनिंग लेने के बाद पंडित ने स्कॉटलैंड के विक से कनाडा के इकालुइट तक के लिए उड़ान भरी। इस उड़ान में उसने आइसलैंड और ग्रीनलैंड का भी दौरा किया।
इस पूरी यात्रा के दौरान आरोही ने पूरे अटलांटिक महासागर को कवर कर लिया। गर्व करने वाली बात ये है कि इस यात्रा में उसके साथ और कोई नहीं था वह अकेले ही एयरक्राफ्ट को उड़ा रही थी। इसके साथ ही आरोही ग्रीनलैंड आइसकैप के ऊपर उड़ान भरने वाली पहली महिला सोलो फ्लाइट पायलट बन गई हैं।
उसने जिस एयरक्राफ्ट से उड़ान भरी उसका नाम ‘माही’ है। यह एक छोटी सिंगल इंजन साइनस 912 वाली एयरक्राफ्ट है। यह बेहद एयरक्राफ्ट जिसका वजन एक बुलेट बाइक के वजन से भी काफी कम है।