फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने करीब एक महीने पहले तलाक की अर्जी दी है। पिछले साल अगस्त में यह खबरें आईं थी कि मसाबा अपने पति मधु मंटेना से अलग हो रही हैं। इसके बाद दोनों के केस का ट्रायल चल रहा था जिसके बाद अब पिछले महीने उन्होंने तलाक की अर्जी दे दी। इसके बाद अब मसाबा की मां और एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए काफी हैरान करने वाली थी। नीना ने कहा, ‘किसी भी दूसरी मां की तरह मैंने कहा कि कोई भी फैसला जल्दबाजी में मत लेना। इसके बारे में सोच लो क्योंकि मैं और मेरे पति दोनों मधु से प्यार करते हैं। वो बहुत अच्छा इंसान है और हम अब भी उसे पसंद करते हैं। लेकिन नहीं बना तो नहीं बना…’
https://www.instagram.com/p/BwKoLfbHNk-/
नीना ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमने बोला सोचो इसको, ऐसा नहीं है कि जल्दबाजी में फैसला लिया गया, उन्होंने इसके बारे में सोचा। यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था।
बता दें कि मसाबा और मधु ने साल 2015 में शादी की थी लेकिन शादी के 3 साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया। मसाबा ने पिछले साल 26 अगस्त को ट्विटर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। इसके बाद से यह खबरें आने लगीं कि दोनों के अलग होने की वजह मधु का मसाबा को चीट करना है। इन खबरों को लेकिर मधु को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया जिसके बाद मसाबा ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने ट्वीट कर उन्होंने कहा कि मधु के कैरेक्टर के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करूंगी। ये सब झूठ है।