दिल्ली के धौला कुआं रेलवे स्टेशन के पास फोन स्नैचर (मोबाइल फोन लुटेरे) से लड़ाई के चक्कर में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। अपनी शादी के लिए ट्रेन से वह अपने गांव जा रहा था इसी दौरान ट्रेन में उसकी मोबाइल फोन लुटेरों से झड़प हो गई और उसी समय लड़ाई के दौरान उसकी मौत हो गई। बिहार के नवादा जिले का रहने वाला लड़का दिल्ली में प्लंबर का काम करता था और वह अपनी शादी के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन से नवादा जा रहा था।
मामला धौला कुआं रेलवे स्टेशन का है जब लड़का और उसका परिवार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जनरल कोच में बैठकर घर के लिए निकले तो लड़का ट्रेन की गेट पर जाकर अपने मंगेतर से बात करने लगा। उसी दौरान मोबाइल फोन सिनैचर (फोन लुटेरे) वहां आ गए और उससे फोन छिनने लगे लेकिन जब फोन छिनने में स्नैचर नाकाम रहा तो दोनों में झड़प हो गई और लड़का ट्रेन से रेलवे की पटरियों पर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा मृतक अपने चाचा और चचेरे भाई से साथ अपने घर जा रहा था। मृतक के चाचा ने रोते हुए कहा मौत के बाद घर में मातम छा गया है और सभी लोग अभी सदमें में है, उन्होंने कहा कि हमलोग उसकी शादी में जा रहे थे लेकिन अब उसके अंतिम संस्कार में जाना पड़ रहा है।
डीसीपी (रेलवे) दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्होंने आरोपियों को ट्रैक कर लिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि यह मामला रेलवे सुरक्षा बल के अंतर्गत आते हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को खोजने की कोशिश कर रही है।