बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक उम्मीदवार ने दूल्हे के लिबाज में नामांकन करने पहुंचे थे और इस उन्होंने कहा था कि वह ‘राजनीति के दामाद’ हैं। संयुक्त विकास पार्टी के नेता राजकिशन शेरवानी पहनकर लोगों के साथ गाने पर नाचते गाते नामांकन भरने पहुंचे थे। इसके बाद एक अन्य मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सामने आया जहां शादी की ड्रेस में शख्स वोट करने पहुंचा और सुरक्षा गार्ड के साथ फोटो क्लिक करवाई जो तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो गई।
गुरुवार को भी इसी क्रम में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान नवदंपति शादी शादी के कपड़ों में वोट डालने पहुंचे। इस बार यह नजारा जम्मू कश्मीर में देखने को मिला जहां शादी के ठीक बाद शादीशुदा जोड़े ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
Jammu & Kashmir: A newly married couple arrive at a polling station in Udhampur to cast their votes for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/RWTHAmAEwE
— ANI (@ANI) April 18, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में 95 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में यूपी की 8 सीटों और बिहार की 5 सीटों पर चुनाव हो रहा है। दक्षिण के राज्य तमिलनाडु की 38 सीटों पर मतदाता उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नगदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव को रद्द कर दिया गया है जबकि कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा की पूर्वी सीट का चुनाव भी स्थगित कर दिया गया है।