नोएडा प्राधिकरण की नई पहल, शहर में होगा कुत्तों का रजिस्ट्रेशन, कार्यवाही करने के लिए बनेगा सेल –

नोएडा शहर में आवारा कुत्तों को लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए प्राधिकरण खुद ही सेल बनाकर कार्यवाही करेगा | आपको बता दे की नोएडा प्राधिकरण ने शहर में पालतू कुत्तों को व्यवस्थित कर उनका रिकॉर्ड रखने समेत रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया था |

जिसको लेकर नोएडा प्राधिकरण ने सात बार रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाला , लेकिन डॉग रजिस्ट्रेशन के लिए नोएडा में कोई कंपनी आगे नहीं आई है। जिसको देखते हुए अब प्राधिकरण इस व्यवस्था को खुद ही सेल बनाकर शुरू करने की तैयारी में है।

मंथन करने के बाद अधिकारीयों द्वारा निर्णय लिया गया है की इस मामले में मोबाइल ऐप बनाया जाएगा। लोग खुद ही ऐप के जरिये अपने कुत्ते से संबंधित जानकारी अपलोड कर उसका रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जिससे आवारा कुत्तों पर लगाम लग सकेगी |

वही इस नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा , साथ ही रजिस्ट्रेशन की फीस 500 रुपये प्रति कुत्ता होगी , रजिस्ट्रेशन हर साल रिन्यूवल कराना होगा।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर मालिकों पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का भी नियम बनाया गया है, इससे प्राधिकरण को ये भी जानकारी मिलेगी कि जिले में कितने पालतू कुत्ते हैं और कितने आवारा हैं। पालतू कुत्तों को भी अब भू-टैग किया गया है, जिससे उन्हें अब पहचान पत्र पहनना होगा।
कार्यवाही करने के लिए बनेगा सेलनोएडा प्राधिकरण की नई पहलशहर ।।