घर का डोर बेल बजाने पर सांप ने डसा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है Video

कैमरे में कैद हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो में एक व्यक्ति घर के दरवाजे पर लगे डोर बेल को बजाता है लेकिन उसको व्यक्ति को तुरंत सांप ने माथे पर डस लिया। लॉटन निवासी जेरेल हेयवुड रविवार को रॉडने कोपलैंड के घर पर मिलने गए थे।  हेयवुड ने केवल डोरबेल बजाया था कि अचानक कहीं से बाहर निकला सांप ने उनके माथे पर डस लिया।

https://twitter.com/CNN/status/1125907035617419269

इसके बाद हेयवुड दर्द से कहराते नजरआए और वह चिल्ला रहे थे कि हॉस्पिटल लेकर चलो, मुझे सांप ने काट लिया है। मशवन कोपलैंड ने फेसबुक पर यह वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह उसके पिता का दोस्त था जिसे सांप ने चेहरे पर काट लिया था।

कोपलैंड और उनके परिवार ने हेवुड को अस्पताल पहुंचाया। कोपलैंड ने कहा कि सांप के काटने की वजह से वह सब डर गए थे। उन्होंने कहा, ‘मैं सदमे में था, यह हम में से कोई भी हो सकता है।’ हेयवुड ने कहा, ‘ सौभाग्य से वह सांप खतरनाक नहीं था, मुझे कोई टांके नहीं लगे, उन्होंने मुझे बहुत अच्छे से सांप किया।’ कोपलैंड ने कहा कि यह पहली बार था जब उसने अपने घर में एक सांप पाया था और संदेह है कि सांप भारी बारिश की वजह से उनके घर में आ गया था।