1968 में ‘दो कलियां’ फिल्म आई थी। फिल्म में लता मंगेशकर का गाया गाना ‘बच्चे मन के सच्चे, सारी जग के आँख के तारे, ये वो नन्हे फूल हैं जो भगवान को लगते प्यारे’। आज भी यह गाना लोगों के जुंबा पर छाया हुआ है। बच्चों को थोड़ी सी भी तकलीफ में देख हर किसी का दिल पसीज उठता है। कुछ ऐसी ही छोटे बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और यह तस्वीर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दे रही है।
माउजी नामक ट्विटर यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में कुछ छोटे बच्चों की तस्वीर नजर आ रही है, जो एक पारदर्शी एक्स-रे मशीन के ट्यूब के अंदर दिखाई दे रहे है। इनकी स्थिति आपको हंसने पर जरूर मजबूर कर देगी।
https://twitter.com/mowziii/status/1121972663562301443
माउजी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे अभी पता चला है कि वे छोटे बच्चों का एक्स-रे कैसे करते हैं और मैं हँसना बंद नहीं कर सकती।’ दिलचस्प बात यह है कि पोस्ट को 1 लाख से अधिक बार रीट्वीट किया गया और 4 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। हालांकि कई लोगों ने बताया कि बच्चों को मशीन में डालने पर कितना असहज और डर लगता है।
एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘मेरा पहला बच्चा इनमें से 1 था। उन्होंने मुझे चेतावनी नहीं दी। मैंने अपनी आँखें बाहर निकाल ली जब उन्होंने उसे उसमें डाल दिया क्योंकि वह बहुत डर गई थी। हालांकि तस्वीरें मजेदार है, लेकिन वहाँ होने वाला आदमी यातना में रहता है। आप असहाय सा महसूस करते हैं … और बच्चा आपको ऐसे देखता है जैसे वे बाहर निकलने के बाद आपको पूरी तरह से मारने वाले है।
आपको बता दें कि इस एक्स-रे मशीन को पिग-ओ-स्टैट कहा जाता है। यह पूरी तरह से हानिरहित होता है। इस पिग-ओ-स्टैट नामक मशीन में चिकित्सा प्रक्रियाओं के दौरान रखे बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।