मेंगलुरू रैली में पीएम मोदी ने स्पीच रोककर कहा- आप सुरक्षित हैं?…वायरल हो रहा VIDEO

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का परचम फहराने के मकसद से पीएम मोदी तमाम जगहों को दौरा कर रहे हैं, दक्षिण भारत में बीजेपी के जनाधार को मजबूत करने के मकसद से पीएम मोदी ने कर्नाटक के मेंगलुरू में एक रैली को संबोधित किया। खास बात ये रही है कि इस रैली में खासी भीड़ उमड़ी जिसका जिक्र खुद प्रधानमंत्री ने ट्टीट करके किया।

पीएम मोदी की इस रैली को लेकर वहां मौजूद भीड़ खासी उत्साहित थी और उनकी स्पीच को सुन रही थी कि अचानक कुछ ऐसा हुआ जिससे सारे लोगों का ध्यान उधर की ओर चला गया, हुआ दरअसल ये कि प्रधानमंत्री ने अपनी स्पीच रोककर कहा कि-‘आप लोग सुरक्षित हैं? पीएम की इशारा मैदान में भरी भीड़ के अलावा पेड़ पर चढ़े बीजेपी समर्थकों की तरफ था जो पीएम मोदी की स्पीच को सुनने के लिए पेड़ पर चढ़े थे।

इससे पहले पीएम मोदी ने भारी भीड़ की जिक्र करते हुए कहा कि ‘जब मैं एयरपोर्ट से रैली स्थल पर आ रहा था तो मैंने देखा कि वहां ह्यूमन चेन नहीं बल्कि ह्यूमन वॉल सड़क के दोनों तरफ खड़ी थी, मैंने सोचा कि इतने सारे लोग यहां हैं तो रैली स्थल पर कौन होगा लेकिन यहां आकर देखा कि तो यहां तो जनसैलाब है।’

 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के लिए चुनाव-प्रचार में जुटे हुए हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में उनकी रैलियां हो रही हैं बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी एक दिन में कम से कम तीन रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।