पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी देशवासियों को ईद की बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी देशवासियों को ईद की बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी देशवासियों को ईद की बधाई

नई दिल्ली: रमज़ान के पाक महीने की समाप्ति पर देश भर में आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा हैं। प्रदेश में लॉकडाउन होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के ज़रिए बधाई दे रहे हैं ।

इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देर पहले लोगों को मुबारकबात देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ने लिखा कि “ईद-उल-फितर के मौके पर सभी को बधाई। इस विशेष अवसर पर करुणा, भाईचारे और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाए।” इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “सभी लोग स्वस्थ और समृद्ध रहे।”

ईद के मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने रविवार को एक न्यूज़ एजेंसी से बात-चीत के दौरान कहां कि “ऐसा पहली बार होगा जब हम कोरोना महामारी के चलते अपने-अपने घरों में ईद मनाएंगे और घर में ही नमाज़ पढ़ेंगे। हालांकि इस दौरान ईद की चामक फीकी नहीं पड़नी चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने कहां कि “हम दुआ करते हैं की देश जल्द ही COVID-19 से मुक्त होगा।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ईद के मौके पर देश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई देते हुए कहां कि “रमज़ान महीने की समाप्ति पर ईद का पर्व खुशियों का पैगाम लेकर आता हैं। फ़िलहाल कोरोना संकट के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मिल-जुलकर त्यौहार मानाने के संयोग नहीं हैं। पारम्परिक सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मानाने का आग्रह करता हूं।”