
लखनऊ । बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम के संयोजक पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय द्वारा आज आशियाना , बंगला बाजार , ट्रांसपोर्ट नगर , नादरगंज आदि क्षेत्र में 200 जरूरतमंद पटरी दुकानदारों , फेरी वालों , पल्लेदारों , मज़दूरों और रिक्शा – ठेला चलाने वालों आदि को लंच फ़ूड पैकेट में खस्ता कचौड़ी – सब्जी , लड्डू , फल और वाटर बॉटल बाँटा गया । मिट्टी के बर्तन , फेरी लगाकर फल -सब्जी बेचकर , साइकिल मरम्मत , पल्लेदारी , भवन निर्माण जैसे काम – धंधे में लगे 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय ने कैलाश नाथ तिवारी , बीना पाण्डेय , अभिषेक पाण्डेय , आनंद कृष्ण मिश्रा के साथ लंच फ़ूड पैकेट , फल और वाटर बॉटल बाँटा । अभियान संयोजक अनूप मिश्रा अपूर्व ने बताया कि बाल चौपाल आनन्द भोग मुहिम के तहत कोई रहे न भूखा, रहे न कोई प्यासा इस भाव से गरीबों , मज़दूरों , असहाय , दिव्यांग और बुजुर्गों आदि की निरन्तर मदद की जा रही है । लॉक डाउन के बाद से अब तक जरूरतमंद लोगों को भोजन , कच्चा राशन , फल ,दवाई , सेनेटाइजर, मास्क और ग्लब्स आदि का वितरण किया जा रहा है ।