कोरोनाकाल में गर्भवती महिला को नहीं मिला इलाज, मौत

कोरोनाकाल में गर्भवती महिला को नहीं मिला इलाज, मौत
कोरोनाकाल में गर्भवती महिला को नहीं मिला इलाज, मौत

नोएडा : कोरोनाकाल में जहां सबकी आस अस्पतालों, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विभाग से सबसे ज्यादा है। वहीँ, नोएडा से एक ऐसा मामला आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े कर दिए। यहां 8 महीने की प्रेगनेंट महिला को उसके परिजन सुबह से शाम तक लेकर घूमते रहे, लेकिन उसे हॉस्पिटल नसीब नहीं हुआ। आखिरकार महिला ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के साथ ये दर्दनाक घटना घटी। परिवार में 8 महीने की गर्भवती महिला की तबियत जब अचानक बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए निकले। परिवार वाले बीमार महिला को लेकर सुबह ही एंबुलेंस से निकले, लेकिन उन्हें कोई अस्पताल भर्ती करने को तैयार नहीं हुआ। परिवार को अस्पताल दर अस्पताल जिरह करते हुए सुबह से शाम का वक्त बीत गया। इसी बीच बीमार महिला की तबियत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। गर्भवती महिला की मौत मामले की जांच डीएम सुहास एल वाई ने अपर जिलाधिकारी और सीएमओ को सौंपी है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले नोएडा सेक्टर-30 स्थित ज‌िला अस्पताल के गेट पर गुरुवार की रात नवजात बच्ची की मौत हो गई थी। ज्सिकी जांच के लिए 3 डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। आरोप है क‌ि इलाज न म‌िलने से नवजात ने अस्पताल की गेट पर ही दम तोड़ द‌िया। मामले की जानकारी होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था।