प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं वहां वो कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, पीएम मोदी का सामना गांधीनगर में बच्चों के एक ग्रुप से हुआ तो पीएम मोदी बच्चों से संवाद करने लगे। देश के प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी खासे उत्साहित नजर आए। पीएम मोदी ने इस मौके पर बच्चों से संवाद कर डाला और पूछे कुछ मजेदार सवाल।
पीएम ने बच्चों से कहा कि ‘वंदे मातरम’ किसे आता है। फिर मोदी ने बच्चों से पूछा कि घर के खाने जो बच्चा सब्जी खाने से मना करता है इसपर बच्चों ने बालसुलभ जवाब दिए और बच्चे खिलखिलाने लगे।
फिर पीएम मोदी ने बच्चों के सामने अपनी उंगलियों को जोड़कर उनकी कलाकारी दिखाई और बच्चों से पूछा क्या वो ऐसा कर सकते हैं इसका बच्चों ने खूब आनंद लिया।
गौरतलब है कि इससे पहले अदालज के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोग प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कर रहे थे। मगर वहीं कार्यक्रम में मंच पर मौजूद गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल से पीएम मोदी का जैसै ही सामना हुआ उन्होंने केशुभाई के झुककर पैर छू लिए।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi interacts with children in Gandhinagar, Gujarat. pic.twitter.com/lK0rxyNwje
— ANI (@ANI) March 5, 2019
पीएम मोदी ने केशुभाई के ना सिर्फ पैर छुए बल्कि उनसे कुछ बातचीत भी की और वो भी पूरी आत्मीयता के साथ। गौरतलब है कि केशुभाई पटेल गुजरात के पूर्व सीएम रहे हैं और 1998 से 2001 तक गुजरात की कमान संभाल चुके हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अदालज स्थित श्री अन्नपूर्णा धाम में पूजा-अर्चना की थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम रायसेन गांव में अपनी नब्बे वर्षीय मां हीरा बा से सोमवार को मुलाकात की। हीरा बा मोदी प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के नजदीक स्थित गांव में रहती हैं।
प्रधानमंत्री ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीब 30 मिनट बिताए। अपनी मां से मुलाकात करने से पहले मोदी रायसेन के समीप प्रसिद्ध धोलेश्वर महादेव मंदिर गए और महाशिवरात्रि के अवसर पर वहां पूजा अर्चना की थी।