विवादों में फंसी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य, जमातियों को बताया था Terrorist

विवादों में फंसी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य, जमातियों को बताया था Terrorist
विवादों में फंसी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य, जमातियों को बताया था Terrorist

कानपुर: तब्लीगी जमातियों को लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर प्रो. आरती लाल चंदानी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह जमातियों को टेररिस्ट कहते हुए नज़र आ रही हैं।

दरअसल, करीब 2 महीने पहले प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी ने अनौपचारिक तौर पर कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत की थी। जिसका वीडियो भी रिलीस हुआ है जिसमें वह कह रही हैं कि ‘कहना नहीं चाहिए पर ये तो टेरेरिस्ट (Terrorist) हैं। इनको हम वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहे हैं। हम अपना रिर्सोसेज एग्जॉस्ट कर रहे हैं। हम अपने डॉक्टरों को बीमार कर रहे हैं। हमारे 100 पीपीई किट इन पर खराब कर रहे हैं। हमें तो किट सब्सिडी में मिल रही है। लेकिन, सरकार दो हजार-ढाई हजार रुपए इन पर खर्च कर रही है। ये सब खर्च हम इन पर कर रहे हैं।’

वीडियो वायल होने के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी ने डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी को ज्ञापन देकर प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं शहर काजी मौलाना आलम रजा खान नूरी की अगुवाई में कई मुस्लिम संगठनों ने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य का कहना है कि उन्हें ब्लैकमेल करने की नीयत से वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया गया है।

हाल ही में प्राचार्य का एक नया वीडियो भी जारी हुआ है इसमें वे कहती हैं कि “ये घटना 75 दिन पहले की है और इसे बदनीयती से मेरे विरोधियों ने अब जाकर रिलीज किया है। मेरे संपर्क में कई मुस्लिम भाई-बहन और बच्चे हैं, जिन्हें मैंने अपनों की तरह प्यार किया है।”