सोमवार को मध्य प्रदेश के शहरों में पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई रैलियां की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार शाम इंदौर में रोडशो किया। प्रियंका के रोडशो के दौरान उनके स्वागत के लिए जगह-जगह 250 से अधिक मंच बनाए गए थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने बताया कि रोडशो राजमुहल्ला से शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ राजवाड़ा पहुंचा। रोडशो के स्वागत के लिए समर्थकों और प्रशंसकों ने 250 से अधिक मंच बनाए गए थे।
रोडशो जहां-जहां से गुजरा, कार्यकर्ताओं और आमजनों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। लगभग पांच किलोमीटर लंबा रोडशो लगभग तीन घंटे तक चला। कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी के समर्थन में आयोजित रोडशो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री सज्जन वर्मा, मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
रैलियों के दौरान प्रियंका काफी एक्टिव नजर आई। प्रियंका ने रतलाम में जनसभा को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इसी बीच प्रियंका गांधी के एक अनोखे रूप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) hops over a barricade to meet supporters during a public meeting in Ratlam, Madhya Pradesh. (13.5.19) pic.twitter.com/9pPnxOJn1k
— ANI (@ANI) May 14, 2019
प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करने के बाद मंच से उतर कर जनता से मिलने के लिए 3 फीट ऊंची बैरिकेड्स पार कर चली गई। प्रियंका का ये वीडिया खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख तो कुछ लोग मजाक भी बना रहे हैं।
प्रिंयका गांधी ने इस रैली में पीएम मोदी पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार में अहंकार काफी बढ़ गया है। सिर्फ मोदी सरकार बोलती है काम नहीं करती। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी हर दिन अलग-अलग जगह पर जाकर रैलियां कर रहीं हैं और जनता से वोट की अपील कर रही हैं।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण यानी 19 मई को मतदान होना है। आखिरी चरण में होने वाले मतदान में मालवा-निमाड़ की आठ सीटों पर मतदान होगा इन सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं क्योंकि यहां सीधा मुकाबला राहुल बनाम नरेंद्र मोदी का है।
मध्यप्रदेश के दौरे में प्रियंका सबसे पहले द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से महाकाल का पंचामृत पूजा की फिर रतलाम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के लिए सभा को संबोधित किया, आखिर में इंदौर में 4 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस रोड शो में प्रियंका ने मोदी सरकार की कई बातों को झूठा करार दिया। बता दें कि इंदौर में मतदान अंतिम चरण में 19 मई को होगा।