राष्ट्रिय जाँच एजेंसी (NIA) ने पुलवामा आतंकी अटैक केस में चार्जशीट दायर कर दी है. ये चार्जशीट 13500 पन्नों की है. चार्जशीट में एनआईए ने 19 आरोपी बनाए हैं. इनमें जैश-ए मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर भी शामिल है. जबकि हमले को अंजाम देने वाला आत्मघाती आतंकी आदिल डार धमाके में ही मारा गया था.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था. एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दी थी. इस धमाके में 40 जवान शहीद हो गए थे. एनआईए तब से ही इस मामले की जांच कर रही थी. अब एनआईए ने 13500 पन्नों की चार्जशीट दायर की है.
इस आतंकी हमले को आदिल अहमद डार नाम के आत्मघाती आतंकी ने अंजाम दिया था. जो मारा गया था. आदिल के साथ मिलकर हमले के लिए आईईडी बनाने वाला उमर फारूक भी मारा गया है. जबकि तीसरे शख्स समीर को आरोपी बनाया गया है. एनआईए ने ऐसे लोगों को भी अपनी चार्जशीट में आरोपी बनाया जो आदिल के मददगार थे. साथ ही पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं को भी चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है.
ये हैं आरोपी
जैश-ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को एनआईए ने अपनी चार्जशीट में सबसे पहला आरोपी बनाया है. मसूद के अलावा उसके भाई अब्दुल राउफ और मौलाना अम्मार को भी आरोपी बनाया गया है. मौलाना अम्मार बालाकोट में जैश के आतंकियों को ट्रेनिंग देता है.
मददगार भी फंसे
पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले आदिल डार के कई मददगार भी थे, एनआईए ने ऐसे लोगों को भी आरोपी बनाया है. इनमें मोहम्मद अब्बास राथर, बिलाल अहमद कूचे, शाकिर बशीर@हुजैफा, इंशा जान@इंशा तारिक, पीर तारिक अहमद शाह, अश्क अहमद नेंगरू, इकबाल राथर, समीर अहमद डार और वैज़-उल इस्लाम को भी आरोपी बनाया गया है. शाकिर ने हमले के लिए कार उपलब्ध कराई थी, साथ ही विस्फोटक, आईईडी भी उपलब्ध कराया था. अब्बास राथर ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए हमले में मदद की थी
जम्मू: राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) की टीम पुलवामा हमले की चार्जशीट लेकर स्पेशल NIA कोर्ट पहुंची। pic.twitter.com/r2s0ghpbvD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2020
Jammu: National Investigation Agency (NIA) team reaches the Special NIA court with the charge sheet in Pulwama attack case.
The agency is today filing the charge sheet in the 2019 Pulwama terror attack case in which 40 CRPF personnel were killed. pic.twitter.com/3MtgsLxIqu
— ANI (@ANI) August 25, 2020
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पुलवामा आतंकी हमले मामले में 13,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर रही है जिसमें कई पाकिस्तानी नागरिकों का नाम और JeM प्रमुख मसूद अज़हर भी शामिल है। तस्वीरों में- हमले में प्रयुक्त वाहन और आतंकवादी जिन्होंने IED बनाया था : स्त्रोत NIA pic.twitter.com/ivobnWOWgg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2020