राहुल गांधी जब इस छात्रा से बोले- मुझे सर नहीं राहुल कहो

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों जन संपर्क अभियान में जोर शोर से लगे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने चेन्नई में स्टेला मैरिस कॉलेज में छात्राओं को संबोधित किया और उनसे संवाद किए। यहां उन्होंने छात्राओं से वन टू वन बात कर किया। उन्होंने इस दौरान कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। यहां एक छात्रा से बात करते हुए उनका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उन्होंने कहा कि कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 3000 महिलाओं के बीच सवालों के जवाब देते हुए देखा है, वे कभी सार्वजनिक मंच से सवालों के जवाब देते हुए नहीं पाए जाते। इस दौरान कार्यक्रम में एक बेहद ही अजीब वाकया हुआ। यहां कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने उनसे कुछ सवाल करने के लिए अपनी सीट से उठी।

https://twitter.com/ANI/status/1105755567379771392

उसने माइक हाथ में लेकर कांग्रेस अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा- हाय सर (Hi Sir)। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह उन्हें सर नहीं बस राहुल कहें। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे सर नहीं क्या आप मुझे राहुल बुला सकती हैं। इस तरह से मैं ज्यदा कंफर्टेबल महसूस करुंगा। इतना सुनने के बाद वह छात्रा शर्मा गई और फिर उसने हाय राहुल कहकर अपने सवालों को दोहराया।

उसने कहा कि मुझे नर्वसनेस हो रही है। इस दौरान वहां मौजूद राहुल गांधी के अलावा अन्य सभी छात्राएं भी जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। राहुल गांधी भी इसदौरान मुस्कुराते हुए नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कार्यक्रम जारी हो जाने के बाद सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। बुधवार को अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें राहुल,सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। यहां की रैली से कांग्रेस ने अपना चुनावी शंखनाद किया। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार किसी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जागरूक होना ही देशभक्ति है। उन्होंने मतदान के प्रति लोगों को जागरुक भी किया।