राहुल गांधी बोले ‘हाथ’ पर बयान ख़त्म हो, तो रक्षा मंत्री दे जवाब

राहुल गाँधी बोले 'हाथ' पर बयान ख़त्म हो तो रक्षा मंत्री दे जवाब
राहुल गाँधी बोले ‘हाथ’ पर बयान ख़त्म हो तो रक्षा मंत्री दे जवाब

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहें हैं. बीते दिन गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्वीट भी किया है. भारत द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर चीन द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है. नतीजे यह है कि दोनों तरफ से ही टकराव की स्थित बनी हुई है.

राहुल गांधी ने अपने ताजा ट्वीट में रक्षामंत्री के उस बयान का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के चुनावी चिन्ह पर तंज कसा था. राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह ट्विटर पर लिखा, ‘रक्षा मंत्री का हाथ पर कमेंट करना खत्म हो जाए, तो वह इस सवाल का जवाब दे सकते हैं – क्या लद्दाख में चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है?’

बता दें कि सीमा सुरक्षा को लेकर दिये गए अमित शाह के बयान को ट्वीट पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने सोमवार को ग़ालिब की शायरी को मॉडिफाई करते हुए ट्वीट किया था, उन्होंने लिखा था कि ”सबको मालूम है सीमा की हकीकत, लेकिन दिल बहलाने को ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है.” जिसके जवाब में अमित शाह तो आगे नहीं आए, लेकिन राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के ज़रिए टिप्पड़ी की थी उन्होंने लिखा था, ‘हाथ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै.’

दरअसल सोमवार को एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन मसले पर जवाब दिया था. राजनाथ सिंह ने कहा था कि ‘कांग्रेस के कई नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भारत चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा.’