राजस्थान में एक ऐसे मरीज का मामला सामने आय़ा है जिसके पेट के ऑपरेशन के बाद बेहद हैरान करने वाली बातें सामने आई। मामला राजस्थान के बूंदी जिले का है। यहां पर स्थित एक सरकारी अस्पताल में एक मरीज का इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा था।
उसका अल्ट्रासाउंड करने के बाद हमें उसके पेट के ऑपरेशन की जरूरत महसूस हुई। डॉक्टरों ने बताया कि 40 वर्षीय इस व्यक्ति के पेट के ऑपरेशन के बाद हमें 116 लोहे की कीलें, एक लंबी लोहे का तार और एक लोहे की गोली बरामद की गई।
Rajasthan: 116 iron nails, a long wire&an iron pellet were removed from stomach of a man in an operation in Bundi y'day. Doctor says, "Operation was successful. Patient is a little mentally challenged. Neither he nor his family could tell how did the nails end up in his stomach." pic.twitter.com/exftCm0EI8
— ANI (@ANI) May 15, 2019
डॉक्टरों ने बताया कि लोहे की कीलों की लंबाई साढ़े 6 सेंटीमीटर है। मरीज के पेट का ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर लिया गया है। डॉक्टर अनिल सैनी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया।
डॉक्टर ने आगे बताया कि मरीज मानसिक रुप से बीमार है और वह हमारे किसी भी सवाल का जवाब दे पाने में असमर्थ है। उसने हमारे पूछने परये नहीं बताया कि उसके पेट में इतने सारे लोहे के सामान कैसे गए। हालांकि अब वह सामान्य है। जानकारी के मुताबिक मरीज को पेट में असहनीय दर्द की शिकायत थी इसके बाद डॉक्टर के पास इलाज के लिए गया था।
डॉक्टर सैनी ने बताया कि जब उसके पेट का एक्स-रे किया गया तो हम हैरान रह गए। हमने उसके पेट के अंदर लोहे की कील का गुच्छा देखा। इसके बाद हमने उसके पेट का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बताया कि आश्चर्य की बात ये है कि ना तो मरीज ने स्वयं और ना ही उसके परिवार वालों ने ये बताया कि उसके पेट में ये सारी चीजें कैसे पहुंची।