सरहद के शूरवीर कोरोना के कर्मवीरों को दे रहें सलामी

लखनऊ। कोरोना के कर्मवीरों को आज सरहद के शूरवीर सलामी दे रहे हैं। तीनों सेनाओं के जवान रविवार को कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं और उनपर चॉपर से पुष्पवर्षा कर रहें हैं। ये अनमोल नजारा आज पूरे हिन्दुस्तान में उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक देखने को मिल रहा है। दिल्ली के पुलिस वॉर मेमोरियल में सलामी देते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत गई है।