सड़कों में गड्ढा नही,यहां गड्ढों में सड़क है।

जनपद बहराइच के कठाई घाट रोड पर सड़कों में गड्ढे

बहराइच से राम गांव , नौतला , राजी चौराहा तक चौबीस किलो मीटर की रोड पर सड़क में गड्ढे होने के नाते क्षेत्र वासियों को मुख्यालय जाने में दिक्कत होती है.

आये दिन सांसद विधायक जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी इस रोड पर आते जाते हैं.

बहराइच । नेवादा मोड़ बैंक के सामने तो सड़क बनी तालाब पानी भर जाने से इन जोखिम गड्ढों के कारण आय दिन दुर्घटना होती रहती है राम गांव से मुख्यालय की दूरी मात्र दस किलोमीटर है लेकिन सड़क जर्जर होने के कारण बहराइच जाने मे एक घंटे लगते हैं इसी रोड पर मुधा पुर के पास भी बड़े बड़े गड्ढे हैं इन गड्ढों से आय दिन दुर्घटना होती रहती है इस रोड पर जिला अधिकारी , पुलिस अधीक्षक , उप जिला अधिकारी व संसद , बिधायक भी इन रोडो पर आते जाते हैं लेकिन अभी तक इस रोड को बनवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाये जा रहे हैं  राम गांव क्षेत्र के प्रधान पति रमेश मौर्या से बात की उन्होंने बताया कि अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा गया है फिर पत्र लिखा जायेगा राम गांव निवासी पंकज आर्य ने बताया कि पत्र लिखा गया है लेकिन अभी तक रोड पर काम नहीं शुरू हुआ है अगर पन्द्रह दिन के अन्दर काम नहीं शुरू किया गया तो राम गांव नेवादा पर रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा । नेवादा मोड़ चौराहे से एक किलो किलो मीटर दूरी पर मुद्दा पुर के पास गड्डे के बारे में वहां के सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों व प्रधान पति सहीद खान ने बताया कि दस महीना से अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है लेकिन कोई नहीं सुन रहा है अगर दस पन्द्रह दिन में रोड बनना न शुरू हुई तो क्षेत्र वासी रोड जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे रोड जर्जर होने से बहराइच कठाई घाट मार्ग पर सफर करने वाले लोगों में आक्रोश है।