नदी के बीच रोमांटिक अंदाज में कर रहे थे KISS, तभी हुआ कुछ ऐसा कि वायरल हो गया VIDEO

आम तौर पर प्री वेडिंग शूट का मकसद शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन के बीच रोमांस और प्यार को कैमरे में कैद कर लेना होता है। हाल ही में शादी से पहले एक जोड़ा पानी में ऐसा ही एक रोमांटिक फोटोशूट करवा रहा था और उनके फोटोशूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पानी के अंदर कपल किस करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

वायरल हो रहा वीडियो देखने वाले कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी बिखेर रहा है। वायरल वीडियो में थिरुवल्ला से तिजिन थेकचेन और चिनगनाचेरी की सिलपा नजर आ रही हैं। आने वाली 6 मई को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका फोटोशूट पठानमथिट्टा जिले के कदमानमत्ता में पम्बा नदी के किनारे हो रहा था।

वीडियो देखकर पता चलता है कि फोटोग्राफर कपल को निर्देश दे रहा था और दोनों को किस करने के लिए कहता है। शुरुआत में सबकुछ प्लान के मुताबिक ही होता है। जोड़े ने केले का पत्ता पकड़ रखा है और उन पर पानी की बौछार हो रही है। जैसे ही किस करने का समय आता है कपल का बैलेंस बिगड़ता है और वह पानी में गिर जाते हैं। नीचे आप वायरल हो रहा वीडियो देख सकते हैं।

शूटिंग के बाद इसे ऑर्गनाइज कर रहे शख्स ने एक समाचार पोर्टल के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया कि यह घटना पहले से प्लान की गई थी। हालांकि, कपल को ‘ट्विस्ट’ के बारे में नहीं बताया गया था।