कोरोनाकाल में देवदूत की तरह सेवा कार्यों में जुटे RSS स्वयंसेवक

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है, भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस महासंकट से निजात पाने में दुनिया की बड़ी-बड़ी शक्तियां धराशायी हो गईं हैं, ऐसे समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उसके स्वयंसेवक अपनी सुनियोजित तैयारियों, संकल्प एवं सेवा-प्रकल्पों के जरिये कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जरूरतमंदों की सहायता के लिये मैदान में हैं।